भगवान धन्वंतरि की जयंती पूजा अर्चना कर मनाई

Oct 18, 2025 - 12:16
Oct 18, 2025 - 13:59
 0
भगवान धन्वंतरि की जयंती पूजा अर्चना कर मनाई

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के राजकीयआयुर्वेदिक चिकित्सालय मे प्रभारी डा रेनू ग्रोवर के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन्स क्लब के प्रान्तीय सलाहकार खेम सिंह आर्य ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ कियाउन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भगवान धन्वंतरि का अमूल्य वरदान है जिससे असाध्य रोगी भी ठीक हो जाते हैं।
कथित रूप से बताया जाता है कि जब देवताओ एवं असुरों के बीच समुद्र मन्थन हुआ था तो भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे इस अमृत से ही देवताओ को अमरत्व प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर भारत भूषण भट्ट, एनएल वर्मा, गिर्राज प्रजापत, श्वेता मीना, हरेन्द्र गार्गीय, नरेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र जांगिड, रोहिताश मीना मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................