जिले मे किसानो को उपलब्ध कराया जावेगा 50 %अनुदान पर गेहूं का प्रमाणित बीज राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत मिलेगा बीज
खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) जिले मे इस बार किसानो को गेहूं का प्रमाणित बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध करवाया जायेगा संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, खैरथल विजय सिंह ने बताया की इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से जिले के किसानो को 50% अनुदान पर गेहूं का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाया जावेगा उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत अनुदान पर प्रमाणित बीज प्राप्त करने वाले कृषक को अपने मोबाइल द्वारा या नजदीकी ई-मित्र पर जाकर राज सुविधा एप्प पर अपने जनाधार से आवेदन ऑनलाइन कराना होगा जिले के किसानो को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन करने वाले किसानो को विभाग के सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्य वेक्षक के माध्यम से नजदीकी ग्राम सेवा सहकारी समिति के यहां से बीज उपलब्ध करवाया जायेगा इस हेतु किसान को अपने जनाधार और आधार कार्ड से राज किसान सुविधा एप्प पर पंजीकरण कराना होगा, जिसका सहायक कृषि अधिकारी द्वारा सत्यापन करने के बाद किसान के मोबाइल पर ओटीपी आयेगा किसान द्वारा ओटीपी देने के बाद ही सम्बंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति से बीज उपलब्ध करवाया जायेगा संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, खैरथल विजय सिंह ने बताया कि एक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर तक का बीज उपलब्ध करवाया जावेगा इस हेतु किसान को भूमि के रिकॉर्ड हेतु जमाबंदी लानी होंगी एक बार बीज लेने के बाद किसान को दो वर्ष तक इस योजना मे बीज उपलब्ध नहीं करवाया जावेगा तथा मिनिकिट हेतु भी उसे योग्य नहीं माना जावेगा अतः जो किसान गेहूं की बिजाई करना चाहते हैं, वे सम्बंधित सहायक कृषि पर्य वेक्षक या कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।