मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, बीएलओ ने घर-घर जाकर दी जानकारी
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को बीएलओ टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी। बीएलओ ने एलीजिबल मतदाताओं को मतदाता प्रपत्र भी वितरित किए और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने व विवरण सत्यापित करने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान समाजसेवी मोहम्मद असलम चौधरी बीएलओ टीम के साथ मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने की अपील की। असलम चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रहे और अपने परिवार के सभी योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ें।

