तखतगढ़ में सुमेरपुर संकुल स्तरीय शारीरिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तखतगढ़ (बरकत खान) आदर्श शिक्षा संस्थान बाली द्वारा संचालित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ में सुमेरपुर संकुल स्तरीय शारीरिक प्रतियोगिता सुमेरपुर संकुल प्रभारी श्रवण कुमार त्रिवेदी, उच्च माध्यमिक प्रधानाचार्य इंदर सिंह राठौर, सुमेरपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप दत्ता,उच्च प्राथमिक तखतगढ़ के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने मां शारदे, ॐ, मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमेरपुर, सांडेराव, उच्च माध्यमिक तखतगढ़, उच्च प्राथमिक तखतगढ़ के विद्या मंदिर के 81 भैया बहिनों ने भाग लिया जिसमें 60 मीटर दौड़, 50 मीटर जलेबी दौड़, तीन पांव दौड़, मेंढक दौड़, कलश दौड़, रस्सा कस्सी, म्यूजिकल शेयर, गुब्बार फोड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।जिसमें 10 स्थान प्रथम व 8 स्थान द्वितीय रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ ने प्राप्त किए। विजेता भैया बहिनों का पारितोषिक प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन सांडेराव विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य प्रवीण सिंघल ने किया और विद्या मंदिर के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

