अलावड़ा पुलिस ने गोतस्कर दबोचा: बछड़ा-बछिया ले जा रहा था, कोर्ट ने जेल भेजा

Nov 5, 2025 - 13:34
 0
अलावड़ा पुलिस ने गोतस्कर दबोचा: बछड़ा-बछिया ले जा रहा था, कोर्ट ने जेल भेजा

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) अलावड़ा पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल राजेश सारण और उनकी टीम ने गोवंश से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे एक टेंपो पर शक होने पर उसे रोका गया। जांच में टेंपो के अंदर से एक बछड़ा और एक बछिया बरामद हुए। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह मालाखेड़ा से हरियाणा की ओर 7000 रुपए में यह गोवंश ले जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टेंपो जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय राम (45) पुत्र प्रभु दयाल, निवासी बिजवाड़ नरूका, थाना मालाखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोवंश को हरियाणा पहुंचाने के लिए यह सौदा किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हेड कॉन्स्टेबल राजेश सारण ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गोवंश की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस गश्त व निगरानी को और सख्त किया जा रहा है।

पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष वर्मा ने पुष्टि की कि बछड़ा और बछिया दोनों स्वस्थ हैं और बछिया गर्भवती नहीं है। दोनों गोवंश को रामगढ़ गोशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................