सहाड़ा क्षेत्र में अमृत 2.0 में हमीरगढ़ में 3.56 करोड़ , चम्बल परियोजना में 264.61 करोड़ का जलदाय मंत्री व विधायक पितलिया ने भूमि पूजन किया

Nov 6, 2025 - 12:51
 0
सहाड़ा क्षेत्र में अमृत 2.0 में हमीरगढ़ में 3.56 करोड़ , चम्बल परियोजना में 264.61 करोड़ का जलदाय मंत्री  व विधायक पितलिया ने भूमि पूजन किया

गुरलां (सत्यनारायन सैन) भीलवाड़ा जिले से खबर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दुडिया में बनास नदी के किनारे बालाजी मंदिर के पास जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, माडल विधायक उदयलाल भडाणा ने अमृत 2.0 योजनान्तर्गत शहरी जल योजना हमीरगढ़ के पुनर्गठन कार्य (अनुमानित लागत ₹3.56 करोड़) एवं जल जीवन मिशन के तहत चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना (चरण-द्वितीय, पैकेज-चतुर्थ) के रेट्रोफिटिंग कार्य (कार्यादेश राशि ₹264.61 करोड़) का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री  कन्हैयालाल चौधरी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान सरकार का ससम्मान स्वागत किया।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा के विभिन्न ग्रामों दुडिया, कोटड़ी, समोडी, हमीरगढ़, कोचरिया, औझाघर, मोमी, रायडा, देवली, भैसाकुण्डल एवं औज्याड़ा में उच्च जलाशयों (पानी की टंकियों) के शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुए।यह परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान सरकार, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक  उदय लाल भड़ाणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर जाट, पूर्व सहाड़ा विधायक डॉ बालू राम  चौधरी, विधानसभा संयोजक रामेश्वर  छिपा, जिला मंत्री  मांगी लाल  गुर्जर, हमीरगढ़ मण्डल अध्यक्ष लाला राम  गाडरी, कारोई मण्डल अध्यक्ष  शम्भु  गुर्जर, गंगापुर नगर अध्यक्ष अमित  तिवाड़ी, रायपुर मण्डल अध्यक्ष  मीरा  किराड़, गंगापुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष  राजेश चौधरी, सहाड़ा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष  धन सिंह  मोखुंदा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, सुवाणा प्रधान पति  चावण्ड सिंह , पूर्व सरपंच भैरू लाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  भोपाल सिंह  पूर्व हमीरगढ़ चेयरमैन  रेखा जी परिहार, सहित भाजपा के कई पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................