दिनदहाड़े फायनेंस कंपनी के कर्मचारी से हाइवे पर 2 लाख 30 हजार लूटकर बदमाश हुए फरार

Feb 10, 2022 - 03:21
 0
दिनदहाड़े फायनेंस कंपनी के कर्मचारी से हाइवे पर 2 लाख 30 हजार लूटकर बदमाश हुए फरार

भीलवाड़ा  (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) फायनेंस कंपनी की राशि वसूल कर शहर लौट रहे कर्मचारी को 3 बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। राशि बचाने के लिए कर्मचारी ने नकदी रखा बैग हाइवे से सर्विस लाइन की ओर फैंक दिया, तभी लुटेरों के दो अन्य साथी वहां पहुंचे और बैग लेकर बाकी तीन साथियों के साथ फरार हो गये। लूट की यह वारदात बुधवार शाम करीब 5 बजे चित्तौडग़ढ़ रोड़ पर रंजन फैक्ट्री के नजदीक हुई।  पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। फिल्हाल उनका कहीं पता नहीं चल पाया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उजीवन फायनेंस कंपनी में कार्यरत बापूनगर निवासी जमनालाल रैगर बुधवार को कंपनी की बकाया राशि की रिकवरी करने हमीरगढ़ व बीलिया गांवों में गया। यह कर्मचारी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये एकत्रित कर बैग में रखने के बाद वहां से बाइक पर शहर के लिए रवाना हुआ। शाम करीब 5 बजे जमना  लाल रंजन फैक्ट्री के सामने पहुंचा था कि एक अन्य बाइक से आये तीन बदमाशों ने उसे बाइक आगे लगाकर रुकवाया और बाइक को टक्कर मार दी। इससे जमना लाल की बाइक गिर गई। उधर, जमना लाल को इन बदमाशों के लूट के इरादे से आने की आशंका हुई तो उसने राशि को बचाने के लिए बैग को हाइवे से सर्विस लाइन पर फैंक दिया। इसी दौरान बदमाशों के दो अन्य साथी भी एक अन्य बाइक से वहां पहुंच गये। इन दो बदमाशों ने जमना लाल द्वारा फैंका गया बैग उठा लिया और अपने बाकी तीन साथियों के साथ दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से रवाना होकर खैराबाद की ओर भाग निकले। जमना लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगरोप व हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त जमना लाल से वारदात की जानकारी लेते हुये बदमाशों की तलाश शुरू की। फिल्हाल बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। उधर, बताया जा रहा है कि जमना लाल द्वारा गांवों से एकत्रित की गई यह राशि महिला समूह को बांटे गये लोन की राशि थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है