वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के समापन पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: टीकाराम जूली बोले– “लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं”
सचिन पायलट ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जयपुर (राजस्थान) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समापन पर कांग्रेस पार्टी की ओर से ध्वज वंदन कार्यक्रम तथा SIR पर तोतुका भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के साथ मिली भगत करके भाजपा द्वारा की गई वोट चोरी के खिलाफ यह एक बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ पूरे देश के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियां में कथित हेरा फेरी और चुनावी धोखाधड़ी जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा सवाल उठाती रही है।
जूली बोले लोकतंत्र पर हमला और डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान पर प्रहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही, पारदर्शिता के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की गई थी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में जिलों, ब्लॉकों तथा मंडलों में इस अभियान से जुड़े कार्यक्रम हुए जिनमें लाखों लोग शामिल हुए और भाजपा सरकार की जन् विरोधी और लोकतंत्र को खत्म करने वाली नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
जूली ने आरोप लगाया कि देश की मोदी सरकार ने जनता से वोट देने का अधिकार छीना है जिसका हिसाब उन्हें आगामी चुनाव में चुकाना होगा।
जूली ने बताया कि इस मेगा कैंपेन के पीछे कांग्रेस पार्टी का मकसद लोगों को वोट चोरी मुद्दे के प्रति जागरूक करना था और यह संदेश देना था कि आपके मताधिकार का मिसयूज करते हुए वोट चोरी से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है।
जूली ने बताया कि अब SIR के नाम पर वोट काटने की कोशिश निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही है जिसको लेकर एक ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया है।