निम्बेश्वर महादेव की धर्मशाला में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया हुई संपन्न
पाली (बरकत खान) निम्बेश्वर महादेव की धर्मशाला में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई जिला निर्वाचन अधिकारी राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी) जयपुर जिला शाखा-पाली का दिनांक 09.11.2025 को जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष सिंह के तत्वाधान में निम्नानुसार कार्यकारिणी का चयन किया गया जिलाध्यक्ष भगवतसिंह राठौड, सुमेरपुर,जिला उपाध्यक्ष घीसाराम देसुरी, जिला मंत्री प्रकाशचन्द्र मीणा पाली,जिला कोषाध्यक्ष कानाराम पटेल, रोहट,सयुक्त मंत्री भेराराम रानी ,संगठन मंत्री शिवरतन सोलंकी, बाली,जिला आई.टी तकदीरसिंह, सोजत,को निर्वाचित किया गया लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव संपन्न हुए जिसमें भगवतसिंह राठौड को विजय हासिल हुई जो कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला पाली के अध्यक्ष घोषित हुए। ग्राम विकास अधिकारी राठौड जो कि सुमेरपुर में लगातार ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे तथा वर्तमान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष है तथा जिलाध्यक्ष बनने पर संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सरपंच संघ के अध्यक्ष की कार्यकारिणी ने स्वागत एवं सम्मान किया, साथ ही ग्राम पंचायत कोसेलाव, बिरामी व खिमाडा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने स्वागत एवं बहुमान किया पंचायत समिति सुमेरपुर के मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन एवं विकास अधिकारी प्रमोद दवे, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार आचार्य एवं समस्त पंचायत समिति सुमेरपुर कर्मचारीगण द्वारा बधाई व बहुमान किया गया। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निम्बाराम मीणा एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का भी स्वागत एवं बहुमान किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी जुगल किशोर, जोगाराम रोहिन, उम्मेदाराम, भरतसिंह, वागसिंह, गणपतसिंह, किशोर सिरवी, विक्रम कुमार, जब्बरसिह सोनीगरा, बालुराम माली, महेन्द्र सुथार तथा पंचायत समिति अधिकारी हसमुखराज टेलर ADO नरेन्द्र कुमावत Aen, मदनलाल मोर्य ADO, किशोरसिंह राजपुरोहित AO, पकाराम मीणाADO, जितेन्द्र चौधरीPPA, महेन्द्रसिंह LDC, विक्रम सोलंकी UDC, जोगसिह LDC देवेन्द्रसिंह राणावत, नरेन्द्र परमार, गणपत मीणा, रूपाराम, मनोज खण्डेलवाल, जेठाराम मीणा, हेमलता चारण, पुजा राजपुरोहित, विजयलक्ष्मी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें जिलाध्यक्ष भगवतसिंह राठौड ने प्राथमिकता संघ की मजबूती एवं प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी की समस्या का समाधान करवाना रहेगी।


