भरतपुर सांसद संजना जाटव बनीं राष्ट्रीय सचिव, भरतपुर सांसद संजना जाटव का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा क़द

AICC की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर मध्यप्रदेश की सहप्रभारी बनाया

Nov 12, 2025 - 14:23
 0
भरतपुर सांसद संजना जाटव  बनीं राष्ट्रीय सचिव, भरतपुर सांसद संजना जाटव का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा क़द

कठूमर (दिनेश लेखी) कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल कर भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की युवा सांसद संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही संजना को मध्यप्रदेश की सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
कांग्रेस पार्टी में संजना जाटव की गिनती कांग्रेस के सक्रिय और युवा नेताओं में होती है।

कौन है संजना जाटव, जिन्हें छोटी उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस हाईकमान ने मध्य प्रदेश सह प्रभारी के तौर पर सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। जब संजना जाटव लोकसभा सांसद बनीं, तब उनकी उम्र 25 वर्ष थी। पहली बार जीतकर सांसद बनीं जाटव ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराया था। इस दौरान संजना अपनी जीत के बाद डांस को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। पहली बार सांसद बनीं संजना जाटव को पिछले साल भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जब उन्हें जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया था।
इधर, इस जिम्मेदारी के पीछे सियासत में सांसद संजना जाटव की प्रियंका गांधी और सचिन पायलट से करीबी को जोड़कर देखा जा रहा है। संजना को यह जिम्मेदारी काफी छोटी उम्र और कम अनुभव में मिली है। इसी के चलते सांसद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सोशल मीडिया एवं फोन से बधाइयां मिलने का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र में खुशी की लहर है कार्यकर्ताओं ने खुशी में जश्न मनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................