सरकार फेल का नमूना आया सामने रूस में लापता अजीत चौधरी का शव अब तक भारत नहीं लौटा, परिजनों का छलका दर्द - “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सिर्फ आश्वासन

Nov 13, 2025 - 13:17
 0
सरकार फेल का नमूना आया सामने रूस में लापता अजीत चौधरी का शव अब तक भारत नहीं लौटा, परिजनों का छलका दर्द  -  “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सिर्फ आश्वासन

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव का माहौल आज ग़म और ग़ुस्से से भरा हुआ है। रूस में लापता हुए छात्र अजीत चौधरी का शव अभी तक भारत नहीं लाया जा सका है। परिजनों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि बार-बार मिलने और आश्वासन देने के बावजूद शव को भारत लाने की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मृतक के परिजन भोम सिंह चौधरी ने कहा कि, “हम कई बार केंद्रीय मंत्री से मिल चुके हैं। वे हर बार कहते हैं कि कल शव आ जाएगा, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला। अब हमें सरकार पर भरोसा नहीं रहा।” परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही इस मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। लोगों के ग़ुस्से का आलम यह है कि लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सभी व्यापारियों ने आज पूर्ण रूप से बाजार बंद रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अजीत का शव भारत नहीं लाया जाता और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
लोगों ने मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल दूतावास स्तर पर हस्तक्षेप करे और शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था करे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों की एक ही पुकार “अजीत की देह लौटाओ, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................