बच्चों में टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Nov 13, 2025 - 13:15
 0
बच्चों में टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों में टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाये जाने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के स्टेट नर्स मैटर चेतन कुमावत,जिला प्रोग्राम ऑर्डिनेटर भानु प्रकाश शर्मा व ब्लॉक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ व ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सँयुक्त तत्वावधान में सीएचसी राजगढ़,टहला, सकट पर बच्चों में टीबी स्क्रीनिग बढ़ाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विशेष रूप से बच्चों में टीबी स्क्रीनिंग,एक्स-रे,बलगम की जांच आदि की जानकारी दी। सभी सीएचसी केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की मौजूदगी में विस्तृत से चर्चा की गई। ब्लॉक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीमारी का पता कर शीघ्र उपचार करवाया जाना है। टीबी संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरूकता, निश्चय मेला, निश्चय शिविर, स्कूल एक्टिविटी, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन, रैलियां, मनरेगा साइट पर लोगों को जागरूक करने संबंधी एक्टिविटी, ग्राम सभा के दौरान लोगों को जागरूक करने की गतिविधियों की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................