बगड़मेव क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई, बकायेदारों को नोटिस

Sep 14, 2025 - 05:59
 0
बगड़मेव क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई, बकायेदारों को नोटिस

रामगढ़ अलवर (अमित कुमार भारद्वाज)

रामगढ़ क्षेत्र के बगड़मेव क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता विश्वराज राजोरिया के निर्देशन में फीडर इंचार्ज की टीम ने विशेष अभियान चलाकर पुराने डीसी व पीडीसी उपभोक्ताओं के कटे हुए कनेक्शनों से जोड़ी गई अवैध केबल को हटाने की कार्यवाही की।इस दौरान टीम ने बकायादार उपभोक्ताओं को बकाया राशि शीघ्र जमा करवाने की समझाइश दी और स्पष्ट किया कि बकाया जमा होते ही उनका विद्युत कनेक्शन पुनः चालू कर दिया जाएगा।टीम द्वारा लगातार समझाइश के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई, उनके विरुद्ध लगभग 1 लाख रुपये की VCR कार्रवाई की गई।
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि समय पर बकाया जमा करवाकर विद्युत सुविधा का लाभ उठाएँ तथा अवैध कनेक्शन से दूर रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................