प्रदेश का किसान प्याज के गिरते दामों से आत्महत्या करने को मजबूर - नेता प्रतिपक्ष जूली
अलवर (राजस्थान) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने जूली ने कहा कि प्याज के गिरते भाव से किसान जहर खाने को मजबूर हो गया लेकिन सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही। जूली बोले केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही किसानों की पीड़ा को नहीं समझ पा रही।
उन्होंने कहा कि पहले से ही कर्ज में डूबा किसान अब प्याज के भाव गिरने से आत्महत्या करने को मजबूर है।
जूली शुक्रवार को अलवर पहुंचे उन्होंने कहा कि अलवर देश में दूसरा लाल प्याज के लिए मशहूर है जो प्याज देश नहीं बल्कि विदेश में भी आपूर्ति करता है, लेकिन इस बार प्याज के गिरते दामों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खड़ी कर दी है।
उन्होंने कहा कि प्याज ने किसानों के आंसू निकल दिए लेकिन सरकार की आंखों का पानी अब मर चुका है। उन्होंने कहा कि फसलों की सही कीमत नहीं मिलने से किसान प्याज की फसल को मंडी में लेकर नहीं आ रहे।
जूली बोले केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा किया था लेकिन इसके विपरीत अब किसानों के हितों पर ही कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मजबूरी में किसान अपनी मेहनत की फसल पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि अब किसानों की उम्मीद ही नहीं बल्कि कमर भी टूट गई है सरकार को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।