अलावडा में किया बाबा श्याम का अर्धरात्रि जागरण में गुणगान

Nov 17, 2025 - 10:57
Nov 17, 2025 - 10:59
 0
अलावडा में किया बाबा श्याम का अर्धरात्रि जागरण में गुणगान

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) कस्बा अलावडा़ के रामलीला मैदान पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा मंडल द्वारा रविवार रात्रि को बाबा श्याम का अर्धरात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा बाबा गुणगान और सुंदर सुंदर झांकियां दिखा श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित सुनील वशिष्ठ द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सोनी व सभी सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से विधी विधान और मंत्रोचार से नवग्रह पूजन करा बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम के शुरूआत में अलवर से आए रवि सौनी द्वारा गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान वंदना के साथ की गई। इस मध्य सांई शक्ति ग्रुप द्वारा गणेश जी की झांकी दिखा भजनों की धुन पर गणेश वंदना की। तत्पश्चात हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सोनी व अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि प्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, विशिष्ट अतिथि फिजिक्स ट्यूटर चिम्मनलाल शर्मा, मंच अध्यक्ष सरपंच जुम्मा खान, अशोक सोनी, जुनियर सीए शिवचरण सैनी नंगली, रिटायर्ड अध्यापक हीरा लाल गुर्जर, इनायत खान, आसम खान पंच, शोकीन खान , राजेश जाटव, चौमा के पूर्व सरपंच सतीश मेघवाल का माल्यार्पण कर साफा पहना स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात अलवर से आई भजन गायिका नेहा शर्मा और कानपुर से आए विकास अग्रवाल द्वारा बाबा का गुणगान किया इस मध्य और सांई शक्ति ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण, राम दरबार, शिव पार्वती, और अघोरी बाबा की सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई और कलाकारों द्वारा भजनो की धुन पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान श्री राम जल सेवा समिति द्वारा द्वारा जल सेवा दी गई व अलवर से आए श्याम भक्तों द्वारा चरण पादुका सेवा दी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसआई भोलाराम, चौकी प्रभारी राजेश सारण सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
मंच संचालन मंडल सदस्य घनश्याम शर्मा व नरेन्द्र सोनी द्वारा किया । इस दौरान संजय कालरा, रामोतार प्रजापत, रमेश प्रजापत, मदन चोटमुरादा, अमित गुल्याणी, कन्हैया अरोड़ा, सुरेश सैनी, अशोक पंच, पुष्कर अरोड़ा, छोटेलाल सोनी, महाराज गुर्जर, सुनील जाटव सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है