तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता शिविर किया आयोजित

Nov 17, 2025 - 11:10
 0
तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता शिविर किया आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के सचिव मोहन लाल सोनी अपर जिला न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार सोमवार को कस्बे की न्यू मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता तेज सिंह राठी ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं व टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की। 
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की सचिव रूचि शर्मा ने रालसा जयपुर द्वारा संचालित अभियान न्याय आपके द्वार की जानकारी प्रदान करते हुए स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता व इसमें आवेदन की प्रकिया के बारे में अवगत कराया। 

इसके अतिरिक्त सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि पक्षकारान स्थाई लोक अदालत की सेवाओं यथा परिवहन, डाक, टेलीफोन, बिजली, पानी, जनस्वच्छता, अस्पताल, बैंक, बीमा, शैक्षिक, आवासीय इत्यादि से संबंधित अपनी समस्या को रालसा द्वारा जारी वॉट्सएप नंबर 9119365734 पर मैसेज कर सूचित कर सकते हैं। इस दौरान पीएलवी तालेश्वर प्रसाद ने विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने धन्यवाद अर्पित करते हुए बालको को सर्व शिक्षा अभियान की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यकम में योगेश चौहान, तालेश्वर प्रसाद, बलराम मीणा, विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह व अन्य अध्यापकगण एवं लगभग 300 विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है