सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव

जलिन्द्रि नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल्वे लाइन की मांग को प्रमुखता से रखा

Nov 20, 2025 - 13:10
 0
सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव

 भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल)  कोटा में आयोजित पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल की बैठक में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने जालिन्द्रि से नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा, बैठक महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के सानिध्य में संपन्न हुई ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन एवं ऊपरमाल स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं हेतु विस्तार से चर्चा की,जिस पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आगामी दिनों में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।जालिन्द्रि से नसीराबाद नई रेलवे लाइन एवं मांडलगढ़ से भीलवाड़ा जिला मुख्यालय तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा और मांडलगढ़ एवं ऊपरमाल स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की बात भी प्रमुखता से उठाई,जिसे सम्बन्धित अधिकारी ने गंभीरता से लिया। सांसद अग्रवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के विषय को भी सदन में गंभीरता से  रखा ।
बैठक में चितोड़ सांसद सी पी जोशी ,मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता,झालावाड़-बारां सांसद प्रतिनिधि धीरज गुप्ता,डीआरयूसीसी मेम्बर संजय धाकड़,आगरा सांसद प्रतिनिधि संजय गोविल,राजगढ़ सांसद प्रतिनिधि आदित्य शर्मा एवं उज्जैन सांसद प्रतिनिधि महेंद्र गादिया आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................