जुरहरा पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 10 साइबर ठग गिरफ्तार एक बाल अपचारी निरूद्व

गाय-भैंस बेचने और सेक्सटॉर्शन के नाम पर करते थे ठगी

Nov 20, 2025 - 13:30
 0
जुरहरा पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 10 साइबर ठग गिरफ्तार एक बाल अपचारी निरूद्व

डीग की जुरहरा पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है 

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना मिली कि कामॉं-जुरहरा रोड पर ग्राम पाई के पास स्थित पैट्रोल पम्प के पीछे खेतों में बैठकर कुछ व्यक्ति सायबर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना जुरहरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहॉं पर कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन चलाते हुये  दिखाई दिये। जिनको मौके पर पकडा और नाम पता पूछा तो अपना नाम (1). अरमान पुत्र जाकर जाति मेव उम्र 19 साल निवासी भण्डारा थाना जुरहरा जिला डीग राज.  (2.) अजरूद्दीन पुत्र इस्लाम जाति मेव उम्र 35 साल निवासी गाँव नगला डुबोकर थाना जुरहरा जिला डीग (3.) जुनेद पुत्र इस्लाम जाति मेव उम्र 27 साल निवासी गांव नगला डूबोकर थाना जुरहरा जिला डीग (4.) गफ्फार पुत्र रसीद जाति मियां उम्र 28 साल निवासी बिजली बोर्ड के पास गांव नहदा थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा (5.) ईसुव पुत्र रसीद जाति मींया उम्र 23 साल निवासी बिजली बोर्ड  के पास गांव नहदा थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा (6.) शौकीन पुत्र सपात जाति मेव उम्र 19 साल निवासी सहसन थाना जुरहरा जिला डीग राज. (7.) उस्मान पुत्र सहजाद जाति मेव उम्र 20 साल निवासी नगला डूबोकर थाना जुरहरा जिला डीग राज. (8.) जाकर पुत्र मौज खां जाति मेव  उम्र 24 साल निवासी नगला डूबोकर थाना जुरहरा जिला डीग राज. (9.) सुल्तान पुत्र जुम्मा जाति मेव उम्र 25 साल निवासी नगला डूबोकर थाना जुरहरा जिला डीग राज. (10.) मुनफेद पुत्र सहजाद जाति मेव  उम्र 25 साल निवासी नगला डूबोकर थाना जुरहरा जिला डीग राज. होना बताया। जिनको गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 11 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बनाते थे। इन अकाउंट्स के माध्यम से वे सस्ते दामों पर गाय-भैंस बेचने का विज्ञापन डालकर लोगों को ठगते थे।

इसके अतिरिक्त, ये ठग सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन साइबर ठगों ने अब तक करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है और कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ से और भी खुलासे होने की संभावना है, जिससे उनके गिरोह और ठगी के अन्य तरीकों का पता चल सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................