कठूमर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई संपन्न
कठूमर (दिनेश लेखी) श्री माँ पी.जी. काँलेज में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रोहित कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढने के लिये प्रेरित किया। काँलेज निदेशक हेमंत डागुर ने बताया कि पुरूष वर्ग में बानसूर पी.जी. कालेज प्रथम एवं जानकी देवी कालेज थानागाजी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
वहीं महिला वर्ग में गौरी देवी कन्या काँलेज अलवर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा जानकी देवी काँलेज थानागाजी की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में शुभम सैनी व महिला वर्ग में जसकौर मीना बेस्ट प्लेयर रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल प्रदान किये।
इस मौके पर विश्वविद्यालय आब्जर्वर चंचल, सतीश पूनिया, प्रतियोगिता कोच शिब्बोराम सोनी, दिगंबर सिंह, रामू गौडवाल, महेश चंद सेजवाल, हरीश चौधरी सहित सभी काँलेज स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई बद्रीप्रसाद गुर्जर ने किया।


