बूथ लेवल अभिकर्ताओ का विशेष प्रशिक्षण शुक्रवार को, पाली पंचायत समिति सभागार मे होगा आयोजन राजनैतिक दलो के अभिकर्ता लेंगे हिस्सा

Nov 27, 2025 - 13:46
 0
बूथ लेवल अभिकर्ताओ  का  विशेष प्रशिक्षण शुक्रवार को,   पाली पंचायत समिति सभागार मे होगा आयोजन राजनैतिक दलो के अभिकर्ता लेंगे हिस्सा

 पाली (राकेश कुमार लखारा) निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को निर्वाचन क्षैत्र के पाली पंचायत समिति सभागार मे शहर स्तरीय निर्वाचन क्षैत्र के समस्त बूथ लेवल अभिकर्ताओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के आदेशानुसार मेपिंग व डिजिटाईजेशन में पीछे चल रहे क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो एवं बूथ लेवल अभिकर्ताओ को पाली पंचायत समिति सभागार मे विधानसमा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से शुक्रवार को भाग संख्या 56 से 125 तक के बी.एल.ए को मध्यान्ह एक से दो बजे तक तथा भाग संख्या 126 से 203 तक बी.एल.ए को दोपहर दो  से तीन बजे तक मास्टर ट्रेनर कल्याण सिंह टेवाली, ओमप्रकाश कुमावत एवं जयपाल सिंह विशेष प्रशिक्षण देकर अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................