बूंद बूंद को तरस रहे वार्ड नं 12 निवासी, महंगे दाम पर ट्रैकर मगवाने को मजबूर लोग

Oct 6, 2025 - 15:22
 0
बूंद बूंद को तरस रहे वार्ड नं 12 निवासी, महंगे दाम पर ट्रैकर मगवाने को मजबूर लोग

तखतगढ़ (पाली) बरकत खा 

तखतगढ़ कस्बे के वार्ड नं 12 में नियाघर कालोनी के लोग  पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी मुश्किल से एक या दो मिनट भी नहीं आता है। वार्ड वासियों ने पानी की समस्या को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

पार्षद विक्रम कुमार खटीक ने बताया कि नगर पालिका को बार बार अगवत करवाने के बाद भी समस्या का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लोगों कहना है कि या तो पालिका कार्मिकों हाथ छोटे हैं या  पाइप लाइन पानी नहीं है दोनों में एक बात हो सकती है पानी नहीं आने के कारण वार्ड वासियों को आए दिन टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। वार्डवासियों ने बताया कि पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। 
लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन की सभी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित है, पेयजल किल्लत से त्रस्त हो चुकी है। पालिका द्वारा कही कालोनियों में तो लाइन चेक किए काफी समय हो गया है, निनी घरों के ट्यूबवेल से पानी लेना पड़ता है।यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो पालिका प्रशासन के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ड निवासी प्रकाश कुमार प्रजापत ने बताया कि पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। पीने का पानी भी एक किलोमीटर गौरव पथ रोड स्थित हनुमानजी मंदिर फालना रोड़ लाना पड़ता है, पानी की आपूर्ति टैकर द्वारा की जा रही है  , टैंकर की व्यवस्था न हो तो प्यासा ही रहना पड़े

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................