गोविंदगढ़ में शिव महापुराण कथा का समापन: हवन यज्ञ के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

Dec 4, 2025 - 11:41
 0
गोविंदगढ़ में शिव महापुराण कथा का समापन: हवन यज्ञ के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

अलवर के गोविन्दगढ़ कस्बे में श्री महेन्द्र गिरि आश्रम, पार्वती बगीची, वनखण्डी महादेव पर आयोजित श्री शिव महापुराण संगीतमय कथा का समापन हो गया है। समापन के अवसर पर गुरुवार सुबह हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

कृष्णानंद खेड़ापति ने बताया कि ये कथा 25 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इसका आयोजन सुरेश गिरि महाराज (सूरदास बाबा), महन्त शंकर गिरि महाराज श्री पंत दशनाम जूना अखाड़ा काशी (वाराणसी हनुमान घाट) के सानिध्य में किया गया। कथावाचक पं. गिरधारी महाराज, अध्यक्ष हरि हर प्रचार समिति वृंदावन, ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराई।

कथा का विश्राम (समापन) त्रयोदशी बुधवार, 3 दिसंबर को हुआ। आज सुबह आयोजित हवन यज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में श्यामबाबू शर्मा, रामवीर फौजी, लक्ष्मण सैनी, केदार सैनी, नेतराम सेन, शिवचरण सैनी, तेजपाल सैनी, दया शर्मा, सुभाष शर्मा, लाखन सोलंकी, चंद्रकांत पंडित सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है