राजस्थान और केंद्र की भाजपा सरकार मिलकर पूरे क्षेत्र का करेगी चहुमुखी विकास : रामहेत यादव
खैरथल में राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
किशनगढ़ बास में छह दिसंबर को विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की चर्चा
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल की नई मंडी में स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की एवं जिला महामंत्री अनूप यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बताया कि 6 दिसंबर को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव एवं राजस्थान सरकार के नगरीय विकास विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा किशनगढ़ बास में पधार रहे हैं। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भजन लाल सरकार में आगामी दिनों में विकास कार्यों की बहुत सी सौगातें धरातल पर पूरी होती हुई दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में भी बहुत से विकास कार्य होने है जो जल्द ही जनता के सामने आने वाले है। विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन भाजपा की सरकार जो कहती है वो करती है।
उन्होंने कहा कि सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अपने क्षेत्र में लगातार सक्रियता विपक्ष से बर्दाश्त नहीं हो रही है। राजस्थान की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार मिलकर पूरे क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेगी। साथ ही 6 दिसंबर को मंत्री भूपेंद्र यादव और मंत्री झाबर सिंह खर्रा के दौरे को लेकर सभी को निमंत्रण दिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपसभापति वरुण डाटा, जिला महामंत्री अनूप यादव, जिला सहकोषाध्यक्ष प्रमिल ना जसोरिया, सह कार्यालय मंत्री सन राजकुमार जाटव, पूर्व अध्यक्ष नि अशोक डाटा, संजय जाटव, पूर्व मंडल एव अध्यक्ष बलबीर सिंह, महामंत्री प्रकाश यादव, जिला मंत्री सीमा जाटव प्रतिनिधि अशोक कुमार, तरुण दुलानी, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, जाटव समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष टीकम चंदनानी, नगर परिषद क्षेत्र से आए हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। वहीं जाटव समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव के निवास पर जाटव समाज के बंधुओं एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का भव्य स्वागत कर आत्मीय भेंट की। बातचीत के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी तथा पट्टों के वितरण जैसी महत्वपूर्ण जनसमस्याओं से पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को अवगत कराया। इस दौरान रामहेत यादव ने प्रत्येक समस्या के शीघ्र व प्रभावी समाधान का आश्वासन देते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। इस मौके पर समाज की प्रगति व विकास को लेकर सार्थक सुझाव भी साझा किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के साथ पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक डाटा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित खैरथल क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।