कठूमर क्षेत्र में सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों का प्रचारः एलईडी वैन से हर ग्राम पंचायत में पहुंचाई जायेगी जानकारी
कठूमर (दिनेश लेखी)। विधायक रमेश खींची ने कठूमर नगर पालिका मुख्यालय से रविवार सुबह प्रदेश सरकार की दो साल की उपलब्धियों को लेकर पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया। रथ में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की शार्ट वीडियो लोगों को दिखाई जाएगी।
इस मौके पर विधायक रमेश खींची ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने दो वर्षों में अपने अधिकांश वायदों को पूरा किया है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत रजिस्टर्ड लोगों को अन्य प्रदेशों में भी कैशलेश इलाज की सुविधा दी जा रही है। कठूमर क्षेत्र में भी शिक्षा व स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में अनेक बड़े कार्य किए गए हैं।
इस अवसर पर पालिका प्रशासक एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन शेरसिंह मीणा, चन्द्र प्रकाश तुसारी, विक्रम शर्मा, खेरली नगरपालिका के ईओ नरसीलाल मीणा, गोपेश भारद्वाज, सतवीर बराडा, अशोक गुप्ता, सुनील बजाज आदि मौजूद थे।