ठिठुरन भरी सर्दी से लोग परेशान, ग्रामीण अलाव जला कर रहे बचाव: कोहरे से यातायात प्रभावित
हलैना (विष्णु मित्तल) सर्दी ने अब अपना तेवर भरा असर व प्रभाव दिखाना शुरु कर दिया है, जिससे लोग परेशान हैं। जो अलाव जला रजाई गद्दे में छुप कर स्वय बचाव करते नजर आ रहे हैं। अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी। ठिठुरन भरी सर्दी के साथ कोहरे से यातायात प्रभावित हो गया।जयपुर नेशनल हाईवे पर दिन में भी 11बजे तक वाहन लाइट जला कर चले , जो धीमी गती के साथ। वहीं वाहन हादसे से बचने के लिए होटल व ढावा पर खड़े रहे। दुकानदार भी ग्राहकों कम होती देख ये अलाव जला कर तपन करते नजर आए। दुकानदार वासुदेव गोयल, योगेश गुप्ता, सुरेश चन्द जिंदल, विशेष जिन्दल, रवि गोयल, महेश चन्द गर्ग आदि ने बताया कि सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। कोहरे ने भी दस्तक दे दी।

