उपमुख्यमंत्री बैरवा, सहकारिता मंत्री, दक, पंचायतराज मंत्री देवसी व प्रदेश महामंत्री सैनी का हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत

Dec 18, 2025 - 13:38
 0
उपमुख्यमंत्री बैरवा, सहकारिता मंत्री, दक, पंचायतराज मंत्री देवसी व प्रदेश महामंत्री सैनी का हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत

 सिरोही (रमेश सुथार) भाजपा जिला संगठन की ओर से उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पंचायतराज मंत्री ओटाराम देवसी व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का हवाई पट्टी पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साफा व दुप्पटा, माला व तलवार भेट कर स्वागत सत्कार किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पंचायतराज मंत्री ओटाराम देवसी व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सिरोही हवाई पट्टी पर स्वागत के बाद अमृत जीवित महोत्सव हुआ पैलेस क्षेमंकरी माता रोड, भीनमाल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए कार से रवाना हुए। जावाल, बरलूट व कालंद्री मंडलो के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जगह जगह स्वागत किया। 

राज्यमंत्री देवासी के प्रयास से प्रोफेसर विश्नोई हुए एपीओ
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने लेटर देकर सिरोही महाविधालय में कार्यरत प्रोफेसर भगवानाराम विश्नोई के खिलाफ गत शुक्रवार को महिला थाना सिरोही में एन.सी.सी. की छात्राओ ने अभद्रता को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसके बावजुद भी आज तक भगवानाराम के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की गई हैं एवं कॉलेज आयुक्तालय द्वारा आज दिनांक तक भगवानाराम विश्नोई को निलंबित नही किया गया हैं नगर मंडल ने निलबिंत करने की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से बात कर तुरंत से तुरंत प्रभाव से एपीओ के आदेश जारी करवाये। जिस पर भाजपा नगर मंडल की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान हंसमुख मेघवाल, भूपेंद्र देवासी, नारायण देवासी, हेमलता पुरोहित, पवन राठौड़, भंवरलाल मेघवाल, बाबूलाल सगरवंशी, लोकेश खंडेलवाल, दीपेंद्र सिंह पीथापुर,बाबूसिंह माकरोडा, चिराग रावल, महिपाल चारण महेंद्र माली, कैलाश मेघवाल, प्रकाश पटेल, जब्बरसिंह चौहान, गोविंद माली, प्रवीण राठौर, भंवर माली, हार्दिक देवासी, अमृत सुथार, माणकचंद सोनी, रामलाल परिहार, रमजान खान, राजेंद्र सिंह, दिनेश वैष्णव, हिम्मत छिपा, प्रकाश, तेजराज पुरोहित, इंद्रसिंह मकवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................