बालिकाओं के कम्प्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ, निशुल्क पुस्तकें भेंट की
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के चमनपुरा क्षेत्र में बालिकाओं के कम्प्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बालिकाओं को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़े जाने के लिए 17 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण पुस्तकें दी गई। वार्ड नम्बर 24 पार्षद तबस्सुम बानो ने उद्घाटन किया। पार्षद तबस्सुम बानो ने कहा कि आधुनिक युग में कम्प्यूटर शिक्षा जरूरी हो गई है। प्रशिक्षण शिविर के संचालक अब्दुल रहीम गोरी ने बताया कि शिविर तीन माह का होगा और इस शिविर में आने वाली बालिकाओं को कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार अनवर हुसैन ने कम्प्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे मैं विस्तार से बताया। इस मौके पर मोहम्मद अफजल, मोहम्मद फिरोज, अयाज़ अहमद सहित अनेक जने मौजूद थे।

