आईएएस (प्रशिक्षु) सहायक कलेक्टर भानु शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी के पद पर किया पदभार ग्रहण
वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) काफी लम्बे समय से रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी के पद पर भानु शर्मा आई.ए.एस ( प्रशिक्षु) सहायक कलेक्टर भरतपुर को कमर उल जमाल चौधरी जिला कलेक्टर ने अग्रिम आदेशों तक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका वैर के पद का कार्य स्वतंत्र रूप से सम्पादित करने के लिए नियुक्त किया है।भानु शर्मा ने दिनांक 17.12.2025 को मध्याहन् पश्चात् नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका वैर में पदभार किया ग्रहण ।

