श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में 11वां श्री श्याम महोत्सव, शनिवार को निकाली जाएगी विशाल मंगल कलश यात्रा एवं निशान शोभा यात्रा
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय पर जन सेवा में कार्यरत श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा रजिस्टर्ड के तत्वाधान में शनिवार को 11वां श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:00 बजे अग्रवाल सेवा सदन महुवा से विशाल मंगल कलश यात्रा एवं निशान शोभायात्रा निकल जाएगी वही शाम को 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक एक शाम खाटू वाले के नाम श्याम बाबा का जागरण नवीन अनाज मंडी परिसर मंडावर रोड महुवा में आयोजित किया जाएगा
श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता खेरली वालों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार प्रातः 9:00 बजे अग्रवाल सेवा सदन महुवा से विशाल मंगल कलश यात्रा एवं निशान शोभा यात्रा विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य में मुख्य बाजार होते हुए थाने के सामने होते हुए मंडावर रोड स्थित अनाज मंडी पहुंचेगी वही शनिवार शाम को 5:00 बजे से एक शाम खाटू वाले के नाम श्री श्याम भगवान का जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार आयुषी राज दिल्ली, पिंकी सिंधी जयपुर, प्रताप थामा भरतपुर, सनम राव एंकर कोटा, दरबार विनोद सैनी आभानेरी, म्यूजिशियन आकाश इंटरप्राइजेज म्यूजिक ग्रुप जयपुर, साउंड कुंदन साउंड जयपुर द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का विशाल जागरण किया जाएगा इस दौरान आलोकित संगर इत्रवत्तू पुश वर्षा 56 भोग झांकी अखंड ज्योति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के पदाधिकारी के सदस्यों की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने कामों की जिम्मेदारियां सौंपी गई वही कार्यक्रम को लेकर टेंट व खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारियां पदाधिकारी को सौंपी गई
इस अवसर पर संरक्षक सत्येंद्र कुमार जिंदल, अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता, महामंत्री सुदीप गोयनका, कोषाध्यक्ष सतीश कानूनगो, मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी, राजकुमार गोयल,कृपांशु अजमेरा, नीरज कुमार बंसल,धर्मवीर गुप्ता, राजेश बंसल ,सुनील मंगल, विपिन कुमार सिंघल योगेश शर्मा सुनील जैन अतुल जैन रिंकू गर्ग, सचिन सिंघल, सत्यनारायण गोयल, राजेश सलेमपुर, सतीश गर्ग,गणेश गोयल, विनोद बंसल,नवीन गर्ग, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, बृज बिहारी, मुकेश कुमार जांगिड़ ,मोहनलाल घनेटवाल, अजय बंसल, विवेक अग्रवाल, हितेश सिंघल, रिंकू हलेना,देवव्रत आर्य, योगेश , वेद प्रकाश पावटा वाले जगदीश बाडा बुजुर्ग, आशु बंसल, बृजेश गोयल, सहित अनेक सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे


