बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में मकराना में फूटा आक्रोश
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मकराना में सर्व सनातनी समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित समाजजनों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप प्रांत सम्पर्क प्रमुख श्याम सुन्दर स्वामी ने कहा कि दुनिया में हिंदू समाज ही ऐसा है जो सहिष्णुता और अहिंसा का उपासक है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय अल्पसंख्यक है और वहां की अंतरिम सरकार को कट्टरपंथी ताकतों का समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस गंभीर मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की। वही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधर पलोड ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बावजूद वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। इसके पश्चात उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए अस्पताल मार्ग पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की। इस दौरान भागूराम आंवला, घनश्याम सोनी, रवि मुरावतिया, विजय लढ़ा, राजेंद्र व्यास, विनित मुच्छाल, श्याम सुन्दर पारीक, राजू जागीड़, मोहन सिंह चौहान, नथमल तिवारी, अशोक व्यास, पार्षद विनोद सौलंकी, शतीश पलोड, श्रवण लाल सौलंकी, कपिल तोषनीवाल, रणवीर सिंह बासड़ा, देवेश स्वामी, सुरेश कुमावत, अरुण व्यास, रमेश जाजू, विक्रम सिंह चौहान पूर्व पार्षद, काना राम, भींवाराम सौलंकी, रतनलाल सांखला, मुन्ना लाल दाधीच, भंवरलाल गहलोत, जितेंद्र सिंगोदिया, गजेंद्र सिंह जूसरी, कानाराम चौधरी, अरविन्द सुभाष रेगर, जितमल सिंगोदिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।