गर्म कपड़े पाकर खिल उठे बच्चों के चहेरे, सकट पीएम श्री स्कूल में राधे कृष्णा नवयुवक मंडल ने बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए
सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बांदीकुई (दौसा) के राधे कृष्णा नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने विधालय में कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत 40 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव करने के लिए गर्म कपड़े व मौजें वितरित किए। और इसके बाद स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को बिस्कुट के पैकीट भी बांटे गए । इस दौरान हरे कृष्णा नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। गर्म कपड़े व मौजें पाकर विद्यार्थी के चहेरे खिल उठे। इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना, नवक मंडल अध्यक्ष मेहुल सिंघल, विकास छाबड़ा, नरेश सोनी, नवीन झालानी, महेंद्र वकील, हर्षवर्धन शर्मा, गौरव शेट्टी, अनमोल अरोड़ा, राकेश सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

