एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर से आमजन को मिल रहा लाभ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के निकटवर्ती ग्राम बिदियाद स्थित सुखराम बाबा स्थल में आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में कब्ज, गठिया, लकवा, शूगर, तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, किडनी, ब्लड प्रेशर, बवासीर, जोङों का दर्द, स्लीप डिस्क, कमर दर्द, सायटिका आदि बीमारियों के मरीज बिना दवाई सिर्फ विभिन्न मशीनों पर कसरत कर लाभान्वित हो रहे हैं। रेकी ग्रेंड मास्टर एक्यूप्रेशर व सुजोक विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जानकीदास ने बताया कि ग्राम बिदियाद वासियों के सहयोग से 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन 50 से अधिक कमर दर्द, स्लिप डिस्क तथा जोङों का दर्द के मरीज विभिन्न मशीनों पर प्रतिदिन विभिन्न एक्सरसाइज कर बिना दवाई लाभान्वित हो रहे हैं। स्थल के महंत सुखदेव दास महाराज ने बताया कि पौह धाम के महंत रामनिवास दास जी महाराज के आदेश पर यह शिविर आयोजित किया गया है जिसमें मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा की जा रही है। शिविर प्रभारी डॉ. नेम चन्द ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज रोज सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक शिविर का लाभ उठा रहे हैं। शिविर सहयोगी संदीप कुमार सहित अन्य भक्त जन भी मरीजों की सहायता कर रहे हैं।