लाम्बिया में संत श्री गुलारामजी महाराज के समाधी स्थल पर 58 वा वार्षिक मेला व सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पाली (मुकेश कुमार गोपावास) जिले के लाम्बिया में आयोजित संत श्री श्री 1008 श्री गुलारामजी महाराज के समाधी स्थल पर 58 वा वार्षिक मेले व सत्संग महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ । कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार शाम में बाहर से आये संघ का स्वागत किया व शोभायात्रा निकाली गई । शुक्रवार को प्रात: महाआरती व गणपति वंदना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया । समारोह में बाहर से आये अतिथियों व भामाशाहों का कार्यकारणी समिति सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशु.डेरी एवं गोपालन ,देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुंपावत रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा राजस्थान मेलों का प्रदेश है यहां कभी लोक देवताओं का मेला कहो कभी साधु-संतों का मेला कहो या फिर पशु मेला कोई ना कोई मेला यहां भरता रहता है जिसके कारण सनातनी संस्कृति जीवित रहती आ रही है साथ ही मंत्री ने केन्द्र सरकार कि उपलब्धियो के बारे में बताते हुए बढ़ते सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया । कार्यक्रम के दौरान सन्तों ने भी सनातनी संस्कृति को बढ़ावा दिलाने का हर सम्भव प्रयास पर जोर दिया ।संत रामप्रसादजी महाराज ने कहा कि प्रधान के बिना देश सुना और संत के बिना सत्संग सुनी ।
कार्यक्रम के दौरान पाली प्रधान श्रीमती मोहनी देवी - पुखराज पटेल , पाली नगर परिषद् चैयरमैन रेखा राकेश भाटी ,जिला परिषद सदस्य पाली श्रीमति नन्दिनी सौरभ चौधरी , पुलिस मित्र संगठन के सम्भागीय उपाध्यक्ष कासम खान ,लाम्बिया सरपंच मदनलाल , उपसरपंच नेमसिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे वहीं इस कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर थानाप्रभारी कपूरराम एएसआई मोहनलाल मय जाप्ता के मेले में तैनात रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहनलाल भायल, मोहनलाल सोलंकी, नारायणलाल चोयल, मांगीलाल हाम्बड़, कन्हैयालाल गेहलोत,वेनाराम बर्फा ,मनोहर लाल भायल,पूनाराम राठौड़, जगदीश भायल पड़ासला खुर्द सहित सभी कार्यकारणी के सदस्यों कि अहम् भूमिका रही ।


