खाटूश्याम बाबा की निशान व कलश यात्रा में उमडा जन सैलाब, हलैना में राम कथा शुरू

Jan 24, 2026 - 15:42
 0
खाटूश्याम बाबा की निशान व कलश यात्रा में उमडा जन सैलाब, हलैना में राम कथा शुरू

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्रीश्याम पे्रमियों के द्वारा कस्वा हलैना के प्राचीन श्री वीर हनुमान मन्दिर स्थित श्री श्याम मन्दिर पर खाटूश्याम बाबा की निशान व कलश यात्रा के साथ तृतीय खाटूश्याम महोत्सव का शुभारम्भ हो गया,जो 2 फरवरी को एक रात श्याम बाबा के नाम कार्यक्रम के तहत जागरण और विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। श्याम बाबा के निशान व कलश यात्रा में भारी सख्यां में जन सैलाव उमडा और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश के बाद श्री राम कथा का शुभारम्भ हो गया,जबकि शनिवार से 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारम्भ होगा।

 मण्डल के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया अयोध्या के सन्त अवध बिहारी जी महाराज,श्याम मन्दिर भरतपुर के महन्त रोहित महाराज एवं पण्डित पुष्पेन्द्र शर्मा के सानिध्यं में 24 जनवरी से 2 फरवरी तक तृतीय खाटूश्याम महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसका शुभारम्भ श्याम बाबा की निशान व कलश यात्रा के साथ हो गया। ये यात्रा श्री वीर हनुमान मन्दिर एवं श्री श्याम मन्दिर से शुरू हुई,जो कस्वा के प्रमुख रास्ता एवं बाजार से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची,जहां श्याम प्रेमियों ने कलश यात्रा में शामिल हुई महिला,पुरूष व बच्चों का सम्मान किया तथा सभी ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

जिसके बाद श्री राम कथा का शुभारम्भ हो गया। 25 जनवरी से 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। कथा वाचक वृन्दावन घाम के गोविन्द भईया जी महाराज ने कहा कि प्रभू का गुणगान करने से मानव को कलियुग में पाप से मुक्ति प्राप्त होती है। जिसने भी प्रभू का नाम जपा वह प्रभू का परम सेवक बना और जीवन-मरण से छुटकारा मिला साथ ईश्वर के धाम की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम में रवि गोयल,सोमेश्वर पहलवान,अशोक गर्ग वैर वाले,राजू ठाकुर,अशोक गोयल दवा वाले,यादव जी आदि ने कथा वाचक एवं अन्य स्थान से आए पण्डित व सन्तों का सम्मान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है