अवैध खनन पर डीएम का कड़ा एक्शन; तीन थाना क्षेत्रों में छापा, 10 वाहन सीज, करीब 5 लाख का जुर्माना वसूला

Jan 26, 2026 - 10:54
 0
अवैध खनन पर डीएम का कड़ा एक्शन;  तीन थाना क्षेत्रों में छापा, 10 वाहन सीज, करीब 5 लाख का जुर्माना वसूला

गोरखपुर (शशि जायसवाल) जिलाधिकारी दीपक मीणा के सख्त निर्देशों के क्रम में खनन विभाग गोरखपुर ने शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई और उनसे लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना राजकोष में जमा कराया गया।
खनन विभाग की टीम ने थाना चौरी-चौरा क्षेत्र से 6 वाहन, थाना रामगढ़ताल क्षेत्र से 2 वाहन तथा थाना बेलीपार क्षेत्र से 2 वाहन को अवैध खनन अथवा बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा। सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया और अर्थदंड आरोपित किया गया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खनन विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने यह भी कहा कि अवैध खनन से न केवल राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और जन-सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि खनन से जुड़े सभी कार्य नियमों के अनुरूप हों और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता ने प्रशासन के इस सख्त रुख का स्वागत किया है। खनन विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................