गोविंदगढ़ तहसीलदार घुमंतू बस्ती में पहुंचे:योजनाओं के लाभ बताए, शिविरों की जानकारी दी

Jan 27, 2026 - 10:43
 0
गोविंदगढ़ तहसीलदार घुमंतू बस्ती में पहुंचे:योजनाओं के लाभ बताए, शिविरों की जानकारी दी

गोविंदगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने घुमंतू समुदाय के कल्याण के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को तहसीलदार डॉ. बसंत ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र की विभिन्न घुमंतू बस्तियों का दौरा किया।

  • तहसीलदार ने शिविरों के बारे में जानकारी दी

 इस दौरान उन्होंने गाडिया लोहार, जोगी और अन्य घुमंतू समुदायों के लोगों से मुलाकात की। तहसीलदार ने उन्हें आगामी विशेष शिविरों के बारे में जानकारी दी और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

डॉ. परसौया ने गोविंदगढ़, रामबास, पाथरौड़ा और भैंसड़ावत की बस्तियों का सघन दौरा किया। उन्होंने समुदाय के लोगों को बताया कि दस्तावेजों के अभाव में वे अक्सर सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। अब प्रशासन स्वयं उनके द्वार पहुँच रहा है ताकि वे अपनी पहचान सुनिश्चित कर योजनाओं के लाभार्थी बन सकें।

  • 28 जनवरी और 30 जनवरी को लगेगा शिविर

 प्रशासन द्वारा आयोजित इन विशेष सहायता शिविरों की रूपरेखा तय कर दी गई है। पहला शिविर 28 जनवरी को पंचायत समिति, गोविंदगढ़ में आयोजित होगा, जबकि दूसरा शिविर 30 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय, गोविंदगढ़ में लगेगा।

  • घुमंतू पहचान पत्र बनाए जाएंगे

 इन शिविरों में पात्र व्यक्तियों के लिए घुमंतू पहचान पत्र (Nomadic ID) बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड और जन-आधार कार्ड का नया पंजीकरण एवं संशोधन किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

  • पटवारी और राजस्व कर्मी रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय पटवारी और राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने समुदाय के लोगों को शिविर में आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की जानकारी दी। प्रशासन की इस पहल से घुमंतू समुदाय में अपनी पहचान और अधिकारों को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है