सकट में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होली के डांडे का रोपण
सकट (अलवर) .कस्बे के बस स्टैंड पर रविवार को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ग्रामीणों ने शुभ मुहूर्त में होली के डांडे का रोपण किया। होली के डांडे के सेवक बोदन लाल राजबलाई ने बताया कि होली का डांडा रोपने से पूर्व सकट के पं मुरारी लाल एवं महेश जैमन के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रामीणों से होली के डांडे का पूजन करवाया गया। वही रविवार को ही कस्बे के होली वाला बास में भी शुभ मुहूर्त में होली के डांडे का ग्रामीणों ने रोपण किया।
जैमन ने बताया कि होली के डांडे का दहन आज से ठीक एक महीने बाद 3 मार्च को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। वहि होली दहन के दूसरे दिन 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। इस मौके पर हरिओम लाटा, रामनिवास बनी, घासी राम पंच, राजकुमार मीणा, रामकरण सैनी, रामकेश मीणा, जयकिशन मीणा, बाबूलाल मीणा, लल्लू राम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

