गोविंदगढ़ के खेड़ापति हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम: भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी

Jan 27, 2026 - 10:44
 0
गोविंदगढ़ के खेड़ापति हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम: भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी

गोविंदगढ़ कस्बे के सुप्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से किए गए हवन-पूजन से हुई। मंत्रोच्चारण और आहुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

हवन की पूर्णाहुति के बाद बजरंगबली को विशेष भोग लगाया गया। इसके उपरांत आम जनमानस के लिए प्रसाद वितरण (भंडारा) प्रारंभ हुआ।

सुबह से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी थी, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रिमझिम बारिश के बीच भी लोग छाते लेकर और भीगते हुए मंदिर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

खेड़ापति हनुमान मंदिर को क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन और सिद्ध मंदिर माना जाता है। स्थानीय निवासियों की गहरी आस्था है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। देर शाम तक चले इस भंडारे में कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की और हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है