महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय स्तरीय बालिका खोखो प्रतियोगिता का समापन; पीडी गर्ल्स कॉलेज वैर ने राजकीय कॉलेज भुसावर का हराया

Jan 29, 2026 - 11:45
 0
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय स्तरीय बालिका खोखो प्रतियोगिता का समापन; पीडी गर्ल्स कॉलेज वैर ने राजकीय कॉलेज भुसावर का हराया

हलैना (विष्णु मित्तल)महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति त्रिभुवन शर्मा के सानिध्यं में कस्वा वैर स्थित पी.डी.गर्ल्स कॉलेज पर बृज विश्वविद्यालय स्तरीय बालिका वर्ग की दो दिवसीय खो-खो प्रतियोतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसका फाइनल मुकाबला पीडी गर्ल्स कॉलेज वैर एवं राजकीय कॉलेज भुसावर के मध्य हुआ. जिसमें वैर ने भुसावर को 11-9. 8-7 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि भुसावर ने रजत तथा तीसरे स्थान पर रहे राजकीय पीजी कन्या कॉलेज धौलपुर ने कास्यं पदक जीता। प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका वैर के निवर्तमान चेयरमेन विष्णु महावर एवं विशिष्ठ अतिथि बृज विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के पूर्व सचिव देवेन्द्र परमार. खेल पर्यवेक्षक यशपाल फौजदार. चौघरी कन्या कॉलेज हन्तरा के निदेशक विजयपाल सिंह. एसएन पीजी कॉलेज हलैना के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार रहे. जबकि अध्यक्षता बृज विश्वविद्यालय प्रबन्ध कमेटी के रहे सदस्य डॉ.पवन धाकड ने की।

वक्ताओं ने कहा कि देशभर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाए छुपी पडी है. जिन्हे तलाशने के लिए ऐसे कार्यक्रम अवश्य होने चाहिए. जिससे प्रतिभाए उभर कर आए और देश-विदेश में जन्म स्थान एवं शिक्षण संस्थान सहित माता-पिता व गुरूजन का नाम रोशन कर सके। उन्होने कहा कि भरतपुर संभाग कुश्ती. खो-खो. कबड्डी. क्रिकेट. निशानबाजी आदि क्षेत्र में पहचान कायम किए हुए है। इन क्षेत्र की अनेक प्रतिभाओं देश-विदेश में पदक जीते है।
पी.डी.कन्या कॉलेज के प्राचार्य व कार्यक्रम के संयोजक डॉ.पवन धाकड ने बताया कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय स्तरीय बालिका खोखो प्रतियोगिता में भरतपुर. डीग एवं धौलपुर जिले में संचालित राजकीय व मान्यता प्राप्त कॉलेज की बालिका टीमों ने भाग लिया। खो-खो का फाइनल मुकावला पी.डी.गर्ल्स कॉलेज वैर एवं राजकीय कॉलेज भुसावर के मध्य खेला गया. जिसमें वैर ने भुसावर की टीम को हरा दिया। वही तृतीय स्थान पर राजकीय पी.जी कन्या कॉलेज धौलपुर टीम रही। निर्णायक टीम ने वैर को स्वर्ण. भुसावर का रजत एवं धौलपुर को कांस्य पदक विजेता घोषित किया।

निर्णायक दल में सतीभान धाकड. रविकेश धाकड. बद्रीप्रसाद महावर. रविन्द्र चौधरी. विनिता धाकड. चेतना धाकड. चंचल कुमारी. वविता सैन. रेनु आजादपुरा. चंचल नयावास. रजनी धाकड. मुकुट धाकड. समय धाकड. विष्णु मित्तल. मास्टर धनवीर सिंह डागुर आदि शामिल रहे। अतिथि व निर्णायक दल सहित खो-खो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिका सिरस गोठरा. मधु कुमारी. महक समराया. रजनी भोपर. चेतना धाकड. पूजा कुमारी. राधा रानी. प्रेमलता. ममता कुमारी आदि का सम्मान कर उन्हे स्मृति चिन्ह भंेट किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है