मां की गोद में मासूम की मौत: पिता ने ट्रेलर-बस के बीच फंसे बेटे-पत्नी के शव निकाले; मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर

Jan 29, 2026 - 11:44
 0
मां की गोद में मासूम की मौत: पिता ने ट्रेलर-बस के बीच फंसे बेटे-पत्नी के शव निकाले; मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर

भरतपुर में स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ।

सेवर थाना के SI अवधेश ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए।

तस्वीर बस के अंदर की है। हादसे के बाद बस की यह हालत हो गई।
तस्वीर बस के अंदर की है। हादसे के बाद बस की यह हालत हो गई।

मां-बेटे की मौत, चकनाचूर हुई बस

हादसे में सतोवा, मथुरा (यूपी निवासी) गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके बेटे कान्हा (8) की मौत हो गई। ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज की भी जान चली गई। चकनाचूर हुई बस में शव फंस गए थे, जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला गया।

लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

पत्नी-बेटे के साथ भगवान की पोशाक सप्लाई करने जा रहे थे

बस में सवार सतोवा निवासी रामवीर पत्नी गीता और बेटे कान्हा के साथ पोशाक सप्लाई करने जयपुर रहे थे। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाते हैं। इस बार वे पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर आए थे। हादसे में रामवीर की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। रामवीर खुद गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- कोहरे के कारण ड्राइवर को ट्रक नहीं दिखा

 प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया- रात में कोहरा था। सड़क पर एक ट्रेलर खराब होकर खड़ा था, लेकिन उसके पीछे कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। कोहरे के कारण बस ड्राइवर को ट्रेलर नहीं दिखा और बस उस में घुस गई।

गुरुवार सुबह क्रेन की मदद से बस को साइड में करवाया गया।
गुरुवार सुबह क्रेन की मदद से बस को साइड में करवाया गया।

मोबाइल पर बात कर रहा था बस ड्राइवर

 नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भरत सिंह जोईया ने बताया- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बस ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू हुई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

देरावर सिंह भाटी (SHO मथुरा गेट) का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोहरा, हाईवे पर खड़ा ट्रेलर और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे की वजह मानते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जावेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है