दोस्त से मिलने गए युवक का शव जंगल में मिला: रातभर से नहीं पहुंचा था अपने घर, परिजन बोले-हत्या की गई
कुम्हेर (शशिकान्त) दोस्तों से मिलने गए युवक का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बॉडी के पास बाइक भी मिली है। मामला डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके के महावर गांव के जंगल का है।
इधर, परिजनों ने राजू (36) के हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। घरवालों का कहना है कि राजू रविवार रात से ही गायब था।
- FSL और डॉग स्क्वायड बुलाकर जुटाए सबूत
कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी की महरावर गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। मृतक राजू अस्तावन गांव का रहने वाला है।
मौके पर FSL की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। सभी सबूत जुटा लिए गए हैं। हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। शव को कुम्हेर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है। जैसी भी मृतक एक परिजन शिकायत देंगे वैसे कार्रवाई की जाएगी।
- दोस्तों से मिलने की कहकर निकला था व्यक्ति
मृतक के परिजनों ने बताया की कल शाम राजू अपने दोस्तों से मिलने की कहकर घर से निकला था। शनिवार सुबह महरावर गांव के लोग जब जंगल की तरफ आये तो, उन्होंने शव को देखा। इसके बाद घरवालों को सूचना दी।


