कुल्हाड़ी से चचेरे भाई की हत्या: मौके से भागा आरोपी, बेटा भी गंभीर घायल

Feb 6, 2026 - 13:18
 0
कुल्हाड़ी से चचेरे भाई की हत्या: मौके से भागा आरोपी, बेटा भी गंभीर घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर हुए आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव बेरे में सुबह चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। 
सूचना के बाद मौके पर पहुंची हमले में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय बली को परिजन  जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में मृतक का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह बली के खेत और घर के पास उसकी जमीन में स्थित था। आरोपी फरार है। पुलिस अलवर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बगड़ तिराया थाने के थाना प्रभारी विनोद सांवरिया ने बताया कि इस मामले में अस्पताल में परिजनों से रिपोर्ट ले ली गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है।
मृतक के भाई इमामुद्दीन ने बताया कि घर और खेत के पास स्थित एक नीम का पेड़ बली के हिस्से में आता था। उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटना चाहता था, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फकरू टाचिये से पेड़ काट रहा था। जब बली ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फकरू ने कुल्हाड़ी से बली के सिर पर वार कर दिया और कुल्हाड़ी को सिर में फंसाकर छोड़ दिया और मौके से भाग गया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ही कुल्हाड़ी को सिर से निकालकर बली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................