तेलीवाड़ा बास में अदालत के स्टे होने के बावजूद तीन मकानों में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी सवाई राम इलाके के तेलीवाला बास में अदालत के स्टे के बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक और कनिष्ठ अभियंता एवं पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में पुराने तीन मकानों में जब जेसीबी मशीन से तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे मकानों में रखा घरेलू सामान और खाने का अनाज सहित अन्य सामान नष्ट हो गया।
तेलीवाला बास निवासी रामौतार, खुशीराम, देवीराम प्रजापत ने थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पेश कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।


