अलवर में टाइगर हाफ मैराथन, यातायात डायवर्जन लागू: 8 फरवरी 2026 को शहर में कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
अलवर में 8 फरवरी 2026 को टाइगर हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सुधीर चौधरी ने बताया कि 7 फरवरी 2026 की रात 11:45 बजे से 8 फरवरी 2026 की सुबह 11 बजे तक यह यातायात डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा।
- (ए) यातायात व्यवस्था वर्जित क्षेत्रः-
1. एसएमडी सर्किल से मोती डूंगरी, भवानी तोप, कटी घाटी, भूगोर तिराहा, घोडा फेर चौराहा से ढाई पैडी तक यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
2. इसी प्रकार ढाई पैडी, भूगोर तिराहा से अन्दर अलवर शहर में कटी घाटी की तरफ एवं बस स्टैण्ड की तरफ आने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
3. घोडा फेर चौराहा से जयपुर की तरफ जाने वाला यातायात भूरासिद्व रोड से जयपुर की तरफ जाने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
- (बी) जयपुर की तरफ से आने वाले वाहनो के लियेः-
1. जयपुर, शाहपुरा, विराट नगर, थानागाजी की तरफ से आने वाली बसो एवं अन्य प्रकार के सभी प्रकार के वाहनों को अलवर शहर में आगमन, नटनी का बारा से मालाखेडा, भूगोर तिराहा, सामौला चौक व हनुमान चौराहा से अन्दर अलवर शहर में प्रवेश रहेगा।
2. जयपुर शहर, दौसा, सिकन्दरा, राजगढ की तरफ से आने वाले वाहनों एवं बसो आदि का आगमन मालाखेडा, भूगोर तिराहा, सामौला चौक व हनुमान चौराहा से अन्दर शहर में प्रवेश रहेगा।
3. रोडवेज बस स्टैण्ड अलवर से जयपुर, थानागाजी, विराट नगर व राजगढ, दौसा की तरफ जाने वाली सभी बसो का रूट एसएमडी सर्किल से हनुमान चौराहा से सामौला चौक से भूगोर तिराहा से मालाखेडा होकर रहेगा।