कृषि मंत्री किरोडीलाल ने 2.63 करोड़ की दो सीसी सड़कों का किया शिलान्यास

Feb 7, 2026 - 11:06
 0
कृषि मंत्री किरोडीलाल ने 2.63 करोड़ की दो सीसी सड़कों का किया शिलान्यास

यह सड़कें नहीं, गांवों के भविष्य की नींव हैं-डाँ.किरोडीलाल मीना

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने गगवाना में 50 लख रुपए की सड़क का उद्घाटन किया !

महुवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की रफ्तार को नई दिशा भाजपा के शासन में मिल रही है,  शुक्रवार कोराज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा ने गगवाना मोड़ पर बालाहेड़ी मोड़ से आबादी क्षेत्र गगवाना तक 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास कर ग्रामीणों को बहुप्रतीक्षित राहत की सौगात दी। शिलान्यास समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और आत्मीय स्वागत के बीच मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि गांव की सुविधा, सुरक्षा और भविष्य की मजबूत नींव है, जो आवागमन को सुगम बनाकर ग्रामीण जीवन को स्थायी सहूलियत देगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास और मान-सम्मान को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का भरोसा ही जनसेवा की असली पूंजी है। इसके बाद कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा के साथ ग्राम बालाहेड़ा पहुंचे, जहां नीमड़ी वाले बाबा के विशाल भंडारे में सहभागिता कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इसी क्रम में बालाहेड़ा से बालाहेड़ी तक 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भी शिलान्यास किया गया।

इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि यह मार्ग केवल आने-जाने का रास्ता नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की रीढ़ बनेगा और ग्रामीण बस्तियों को मुख्य मार्गों से सुरक्षित कनेक्टिविटी देगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के भव्य और आत्मीय स्वागत से अभिभूत मंत्री ने दोहराया कि लोगों का अपनापन और भरोसा ही उन्हें निरंतर जनहित में काम करने की ऊर्जा देता है। पूरे आयोजन में महुवा  विधायक राजेंद्र मीना व कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के साथ भाजपा के कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया 
 इस अवसर पर भारी संख्यां में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पंच-पटेल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है