महुवा के पाली स्थित चामुंडा माता मंदिर तीन दिवसीय हरि कीर्तन 1 जनवरी से
महुवा, (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड क्षेत्र के पाली स्थित चामुंडा माता मंदिर पर 1 जनवरी से 3 जनवरी तक तीन दिवसीय हरि कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
महाराज नृसिंहदास जी गोपालक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली ग्राम के समीप चामुंडा माता धाम पाली पर तीन दिवसीय हरि कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें श्री राम मीणा रामगढ़ महुवा, रामजीलाल भगत ज्ञानी का नगला ,लखनपाल सैनी मालीपुरा तालचीडी,शुगर सिंह खेडला व नंदराम गुर्जर गोविंदपुरा की कीर्तन मंडल पार्टी भाग लेगी।