विदाई की वेला में 'संस्कारों' की विदाई: एनुअल फंक्शन में 'छत पर सोया था बहनोई' गाना-बजाने पर प्रिंसिपल को नोटिस
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जिस स्कूल को संस्कार, अनुशासन और शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वही जब मनोरंजन का मंच बन जाए तो सवाल उठना लाज़मी है।
जानकारी के अनुसार- शक्करगढ की सरकारी स्कूल में 9 फरवरी को एनुअल फंक्शन / विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ के साथ सभी टीचर्स भी मौजूद थे।
इस दौरान फिल्मी गानों पर स्टूडेंट्स ने डांस किया। इसी बीच डीजे ने अमर्यादित और फूहड़ गाने बजाना शुरू कर दिया, जिन पर स्कूली बच्चियां भी डांस करने लगी। जिसने शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल में डीजे लगाया गया था, जिसकी धुनों पर स्कूली बच्चियां भी डांस कर रही थी। इसी बीच छत पर गुपचुप-गुपचुप... सोया था बहनोई और 3 पैग जैसे गाने बजाए गए। स्टूडेंट्स इन गानों पर डांस करने लगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई निजी आयोजन नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालय का आधिकारिक विदाई समारोह था, जहां अनुशासन और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है।
- हालांकि डांस का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया।
स्कूल परिसर में अमर्यादित गानों पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपनाया है. ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिखा राणा का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस कर 3 दिन मे जवाब मांगा है। 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर दिया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

