पिक अप में भरे तीन ऊंटों सहित तीन जनों को राजगढ़ पुलिस को सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई के मेगा हाईवे मार्ग के मध्य स्थित गोठ की चौकी के समीप तीन ऊंटों को पिकअप में ले जाते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। गौसेवक संस्कार सैन ने बताया कि उन्हें रविवार की सांय सूचना मिली की गोठ की चौकी के समीप से पिकअप में ऊंट ले जा रहे है। सूचना पर पिकअप का पीछा किया तो पिकअप में तीन ऊंट थे एवं तीन लोग थे। तीनो लोगो एवं ऊंट सहित पिकअप को राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

