दिग्गज पत्रकार हरीश वरीयानी की प्रथम पुण्यतिथि पर सिंधू पत्रकार संघ (राज.) ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

Feb 16, 2026 - 13:29
 0
दिग्गज पत्रकार हरीश वरीयानी की प्रथम पुण्यतिथि पर सिंधू पत्रकार संघ (राज.) ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) पांच दशकों तक पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहकर अपनी खास छाप छोड़ने वाले दिग्गज पत्रकार हरीश वरीयानी की प्रथम पुण्यतिथि पर खैरथल में सिंघू पत्रकार संघ (राज.) के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संघ के अनेक पत्रकारो ने सम्मिलित होकर वरीयानी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघ के अध्यक्ष हीरालाल भूरानी ने बताया कि वरीयानी जी ने दैनिक समाचार पत्र 'हिन्दू' जो कि अरबी सिंधी भाषा में छपता था को विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने हिंदी भाषी पाठकों के हितों को ध्यान में रख कर जयपुर से दैनिक 'कंचन केसरी' के नाम से एक और प्रकाशन किया। संघ के महासचिव प्रमोद केवलानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरीश वरयानी जी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के समर्थक होते हुए पीत पत्रकारिता के प्रबल विरोधी रहे।  पांच दशकों से ज्यादा समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे हरीश वरयानी ने जीवन भर सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता की। उनकी साफ एवं स्वच्छ छवि ने उन्हें राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्धि दिलाई। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय लालवानी ने कहा कि 16 फरवरी 2025 को उनका संसार से विदा हो जाना पत्रकारिता जगत के लिए तो सदमा था ही साथ ही उन पत्रकारों के लिए भी गहरा आघात था जो दबाव मे आकर कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। सिंधी पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान स्थापित करने वाले हमारे सम्मानिय हरीश वरीयानी जी को हम सभी सिंधू पत्रकार संघ (राज.) की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सभा के अंत में दिवंगत पुण्यात्मा के लिए मौन धारण कर पुष्पांजलि दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................