महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ धार्मिक आयोजन
मुंडावर (देवराज मीणा)
रामायण के रचयिता महेशी वाल्मीकि की जयंती पर सोडावास कस्बे में धार्मिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जातिगत भेदभाव मिटाकर सामाजिक समरसत्ता और एकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मी चौधरी पूर्व प्रधान पीपली ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रचयिता रहे जो आज पूरे संसार में जाने जाते हैं।
जयंती कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान ठेकेदार बर्दोड,नीतू गुप्ता बिजवाड़, मुकेश यादव हीरो,प्रदीप शेरावत, सुबेसिंह चौधरी इंजीनियर, महेंद्र लंबरदार, मीनू तिवारी, अशोक पटेल मुंडावर,अनिल शर्मा, बृजमोहन शर्मा चिरूनी, मनोज जांगिड़ पीपली, घनश्याम बोहरा जीएसएस उपाध्यक्ष, ड़ा. अनिल शेखर, रमेश यादव कालुका, भूप सिंह मेधवाल पंचायत समिति सदस्य सोडावास, मौजूद रहे।

